JANJATIYA AROGYA SEVA SANKALP SAMMELAN-2025

नारायण श्री होम्योपैथिक मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल, भोपाल के शैक्षणिक स्टाफ एवं छात्रों ने, मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग द्वारा दिनांक 18.12.2025 को आयोजित आरोग्य सेवा संकल्प सम्मेलन में अपनी सहभागिता दी। जिसका आयोजन माननीय मुख्यमंत्री निवास श्यामला हिल्स, भोपाल म.प्र. में किया गया । इस कार्यक्रम को माननीय मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी द्वारा संबोधित किया गया एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों को मुख्यमंत्री जी ने सम्मानित किया । इस कार्यक्रम में प्रदेश के अधिकतर शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों ने अपनी सहभागिता दी है।